News 4p India
शिर्डी में विधायक ने किए साई बाबा के दर्शन, कार्यकर्ता का छह वर्ष पुराना संकल्प हुआ पूर्ण
शिर्डी, प्रतिनिधि। गुरुवार को विधायक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ शिर्डी स्थित श्री साई बाबा मंदिर में पहुंचकर साई बाबा की समाधि के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में गूंज रहे “ॐ साई राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विधानसभा में विधायक निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में शिर्डी के कार्यकर्ताओं तथा श्री साई बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्षजी गाडीलकर द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एक भावनात्मक क्षण भी देखने को मिला। विधायक के सहयोगी वासुदेव शिंदे ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद यह संकल्प लिया था कि “जब तक कोल्हे परिवार का कोई सदस्य विधायक नहीं बनता, तब तक वे अपने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहनेंगे।” साई बाबा की कृपा और जनसमर्थन से उनका यह संकल्प लगभग छह वर्षों बाद पूर्ण हुआ।
शिर्डी की पावन भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने वासुदेव शिंदे का सम्मान किया तथा अपने हाथों से उन्हें पादत्राण (जूते-चप्पल) पहनाकर उनके लंबे संकल्प की पूर्ति करवाई।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि साई बाबा का आशीर्वाद, जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ प्रेम ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पूर्व नगराध्यक्ष शिवाजीराव गोंदकर, गजानन शर्वेकर, सचिन शिंदे, सचिन तांबे, सचिन भणगे, चेतन कोते, रमेश शेळके, नरेश सुराणा, रमेश बिडये, राधाकिसन शेटे (मामा), गणेश जाधव, आकाश त्रिपाठी तथा सचिन वाघ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
Politics
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बढ़ते विरोध प्रदर्शन – राष्ट्रपति ट्रंप ने भेजे 4,000 नेशनल गार्ड और मरीन जवान
------------------------------------------------
शिर्डी में गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव, साईं बाबा की पालकी यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु
------------------------------------------------
International
उत्तरी आयरलैंड में हिंसक झड़पें – पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष, कई घायल
International
ऑस्ट्रियाई स्कूल पर हमला – ग्राज़ शहर में गोलीबारी में 10 की मौत, 30 घायल
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन Axiom‑4 तकनीकी कारणों से आज शाम 5:52 पर टला
------------------------------------------------
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी – पारा 48°C के पार, 100 से ज़्यादा मौतें
------------------------------------------------
Entertainment
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अगली फिल्म 'सूर्यपथ' का टीज़र रिलीज – यूट्यूब पर 3 करोड़ व्यूज़ के पार
------------------------------------------------
Business / Stock Market:
INS तबर ने ब्रिटेन के एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप के साथ अरब सागर में शुरू किया सैन्य अभ्यास PASSEX-2025
------------------------------------------------
Video
News 4p India कवरेज मां बाप को भूलना नहीं
माता-पिता की सेवा करने से जीवन भर ग्लानि नहीं रहती, बल्कि लगता है कि उनका आशीर्वाद हमारे साथ है. माँ-बाप अशक्त होने पर भी संतान पर बोझ बनना नहीं चाहते. माँ-बाप की सेवा उस समय करनी चाहिए, जब उनको ज़रूरत हो.
मां-बाप के अरमान पूरे करने चाहिए.
लाखों कमाने के बाद भी मां-बाप से ज़्यादा नहीं.
सेवा के बिना सब कुछ बेकार है.
संतान से सेवा की उम्मीद रखनी चाहिए और खुद भी सेवा करनी चाहिए.
जैसा कर्म वैसा फल, यह न्याय नहीं भूलना चाहिए.
स्वयं गीले में सोकर, हमें सुखी जगह सुलाया.
तमिलनाडु से 85,000 से अधिक अभ्यर्थी नीट में उत्तीर्ण